News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

‘सत्या’ के 20 साल : मनोज वाजपेई भीखू म्हात्रे नहीं, सत्या की भूमिका चाहते थे

सत्या तीन जुलाई 1998 को रिलीज हुई थी.

Share:
मुंबई: फिल्म ‘ सत्या ’ के किरदार भीखू म्हात्रे को अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपनी अदाकारी से बेहद चर्चित बना दिया था. लेकिन जब उन्हें इस भूमिका का प्रस्ताव दिया गया था तब वह खुश नहीं थे क्योंकि उनकी इच्छा शीर्षक किरदार को निभाने की थी. सत्या तीन जुलाई 1998 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने लेखक अनुराग कश्यप और वाजपेयी का करियर संवार दिया. कश्यप ने अभिनेता सौरभ शुक्ला के साथ मिल कर फिल्म की पटकथा लिखी थी. मनोज वाजपेयी ने पीटीआई - भाषा को बताया , ‘‘ शुरुआत में यह समझौता हुआ था कि शीर्षक भूमिका मैं निभाऊंगा लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें शीर्षक भूमिका के लिए नहीं बल्कि और दमदार मौजूदगी के लिए अभिनेता की तलाश है. मुझे सही किरदार मिला इसके लिए मैं अब ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं. ’’ वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने भीखू के बोलने के लहजे की प्रेरणा अपने रसोईये से ली थी जो कोल्हापुर का रहने वाला था. सत्या की रिलीज के हफ्ते भर के भीतर फिल्म को तबाह बता दिया गया क्योंकि इसे देखने केवल 15-20 लोग ही आए. लेकिन अचानक दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी और ऐसे कई सिनेमा हॉल, जिन्होंने फिल्म उतार दी थी , उन्होंने इसका प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया.
Published at : 03 Jul 2018 09:14 AM (IST) Tags: Manoj Bajpayee
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ

सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ

Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ

Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ

संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

टॉप स्टोरीज

चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'

चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'

निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर

निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर

किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला